Saturday, May 18, 2024

मेरठ के 17 ग्राम प्रधानों ने किया करोड़ों का गबन, डीएम ने बैठाई जांच, मचा हड़कंप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। जिले के 17 ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर करोड़ों के गबन के आरोप लगे हैं। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच सौंपी है। जल्द उन्हें जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इन 17 ग्राम प्रधानों में 11 महिला ग्राम प्रधान हैं। इन पर आरोप है कि ग्राम प्रधानी इनके पति और बेटे कर रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिले के इन ग्राम प्रधानों के खिलाफ लोगों ने शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा जिलाधिकारी से की है। इन ग्राम प्रधानों पर ग्राम पंचायतों के विकास कार्य सड़क व नाली निर्माण के अलावा स्कूल के कराए निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप हैै। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी आरोपी 17 ग्राम प्रधानों की जांच बैठाई है। इन ग्राम प्रधानों में दौराला ब्लाक के गांव गेसूपुर बफावत के ग्राम प्रधान विकास चौधरी, माछरा ब्लाक के गांव गोविंदपुर शकरपुर की प्रधान ममता, कायस्थ बडढा की प्रधान रुबी, रोहटा ब्लॉक के गांव आलमगीरपुर की प्रधान सीमा, आजमपुर की प्रधान नीता, मेरठ ब्लॉक के गांव सौलाना की प्रधान रुकसाना, सरूरपुर खुर्द ब्लॉक के ग्राम सरूरपुर खुर्द की प्रधान कविता, कालंद के प्रधान कुलदीप, रजपुरा ब्लॉक के गांव नंगला शेखू के प्रधान प्रदीप कुमार, खरखौदा ब्लॉक के गांव धीरखेडा की प्रधान पूजा, सेतकुआं की प्रधान रोजी, मवाना ब्लॉक केे गांव बातनौर की प्रधान अनिता, सरधना ब्लॉक के गांव नाहली के प्रधान इकराम, परीक्षित गढ़ ब्लाॅक के गांव बली के प्रधान सुरेश, हस्तिनापुर ब्लाक के गांव गणेशपुर की प्रधान बाला, समसपुर के प्रधान अरुण कुमार तथा झडाका गांव की प्रधान सुरेशबाला शामिल है।

 

डीएम ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप निदेशक कृषि को जांच सौंपी है। डीएम ने सभी से अपनी जांच जल्द से जल्द पूरी कर जांच आख्या देने के आदेश दिए है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय