Friday, April 18, 2025

अंडर-14 टीम में सहारनपुर के 3 खिलाडियों का हुआ चयन

सहारनपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाली अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश अंडर 14 टीम में जनपद के 3 खिलाडियों का चयन  किया गया है। खिलाडियों के चयन पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मौ.अकरम ने बताया कि उत्तर प्रदेश अंडर 14 टीम में जनपद के 3 खिलाडियों का चयन  किया गया है। चयनित होने वाले खिलाड़ियो में रुद्राक्ष शर्मा पुत्र सचिन शर्मा यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। रुद्रांक्ष दाएं हाथ के बल्लेबाज है। मौ.आमिश पुत्र बिलाल नवादा रोड, फतेहपुर जट निवासी है, जिनके पिता जी एक किसान है। आमिश बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज है।

 

 

आरव चौधरी पुत्र कृष्ण चौधरी निवासी तहसील नकुड किसान परिवार से हैं। आरव दाएं हाथ के बल्लेबाज है। तीनों खिलाड़ियो का चयन होना निश्चित ही सहारनपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों, सभी पं्रशिक्षकों और खिलाडियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, साजिद उमर, राजीव गुप्ता, पुण्य गर्ग, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन चौहान, भावना तोमर, अर्जुन सिंह, रविश राठी, शोएब सिद्दीकी, प्रिंस पटेल, राज शेखर, मुजीब अहमद, मृदुल गर्ग आदि ने शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-5 : महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय