Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में घर पर खेलते समय 3 वर्षीय बच्ची सीढ़ियों से नीचे गिरी, मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची अपने घर पर सीढ़िओ से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली दीक्षा पुत्री सोनू उम्र तीन वर्ष अपने घर पर खेलते समय सीढ़िओ से नीचे गिर गई।

 

 

उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उसके परिजनों ने नोएडा के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय