Monday, April 21, 2025

पंजाब के बठिंडा में मिल्रिटी स्टेशन पर फायरिंग, 4 की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा के सैन्य स्टेशन में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) दक्षिण पश्चिम कमान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि घटना स्टेशन के अंदर बुधवार सुबह 4.35 बजे हुई।

सेना ने एक बयान में कहा, बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4.35 बजे गोलीबारी की सूचना मिली है। मिल्रिटी स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया है।

तलाशी अभियान जारी है। गोलीबारी में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें :  हिसार: सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय