Sunday, May 11, 2025

यूपी में रोज कट रही 50 हज़ार गाय, बीजेपी विधायक ने लगाये गंभीर आरोप

 

गाजियाबाद। गाजियाबाद की लोनी सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का बयान सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि “हर दिन 50 हजार गायें कट रही हैं,” और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है।

नंद किशोर गुर्जर ने कहा किपहले गाय काटने की हिम्मत नहीं होती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायें कट रही हैं।” “अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। ये लोग गाय के पैसे खा रहे हैं और चारों तरफ लूट मची हुई है।” उन्होंने कहा कि “अधिकारियों द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और उन्होंने 9 एमएम की 25 पिस्टलें खरीदी हैं।””मैं तीन दिनों में अपराधियों को पकड़वा दूंगा।”

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में दो राजधानियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की तलवारें खिंच रही हैं।””भाजपाई नेता ही एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार और अपराध का आरोप लगा रहे हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भ्रष्टाचार की लड़ाई में भाजपाई जनता और सरकारी कामकाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तो भाजपाई भी कह रहे हैं, ‘आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’.”

विधायक के इस बयान के बाद भाजपा के भीतर असंतोष और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने इसे भाजपा के अंदरूनी संघर्ष और भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया है। सोशल मीडिया पर यह बयान व्यापक रूप से साझा हो रहा है, जिससे सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय