Monday, April 21, 2025

डीडीसी चकबंदी का पेशकार 20 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

संतकबीरनगर- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में आज भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती ने एक भ्रष्ट लोक सेवक मुकेश कुमार यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


मुकेश कुमार यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम कटरा खुर्द पोस्ट बरहपुर थाना कसानगंज, जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश, सम्प्रति पेशकार डी०डी०सी० न्यायालय चकबन्दी, तहसील सदर, जनपद संतकबीरनगर को शिकायतकर्ता से उसके गाटा संख्या 1632 को बनाए रखने तथा विपक्षी की आपत्ति खारिज करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ डीडीसी न्यायालय परिसर संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी पेशकार के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 17/2024 धारा 7/13 (1) वी सपठित 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित (संशोधन) अधि0 2018 में प्राथमिकी पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।


भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि ग्राम जंगल ऊन बलुअरा तहसील खलीलाबाद निवासी शिकायतकर्ता गुलाम मुस्तफा ने शिकायत की थी कि चकबंदी अधिकारी न्यायालय द्वारा नियमानुसार उसे चक आवंटित किया गया है, एसओसी न्यायालय ने भी उसे पुष्ट कर दिया।

जिसके विरुद्ध उसके विपक्षी ने डीडीसी चकबंदी के न्यायालय में निगरानी दाखिल करके उसका चक परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में उसने डीडीसी के पेशकार मुकेश यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा विपक्षी 80 हजार रूपये दे रहा है। तुम 70 हजार दे दो तो तुम्हारे विपक्षी की निगरानी खारिज करा दूंगा। जब शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका पक्ष सही है तो पेशकार ने कहा कि तब भी तुम्हारे विपक्षी के पक्ष में फैसला होगा। इसकी शिकायत उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती में की। जांचोपरांत मामला सही पाया गया। आज जिले में टीम के साथ पहुंच कर घूस लेते हुए रंगेहाथों दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद और मालदा में हालात खराब, ममता सरकार पूरी तरह से फेल - अजय आलोक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय