Sunday, April 27, 2025

मेरठ में कांवड़ शिविर से कांवड़िया का 51 लीटर गंगाजल चोरी

मेरठ। गंगाजल चोरी का मामला सामने आया है। मेरठ के बेगमपुल पुलिस चौकी के पास दनकौर के हतेवा गांव निवासी कावंड़िए का 51 लीटर गंगाजल चोरी हो गया। देर रात कांवड़िया विश्राम के लिए रुका था। जब सुबह उसकी आंख खुली तो उसकी कावड़ चोरी हो चुकी थी। कांवड़िए ने तत्काल इस मामले की शिकायत पुलिस की तो पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार से जल मंगवाकर कांवड़ियों को रवाना किया।

 

दनकौर के रहने वाले कांवड़िए अंकित और उनके दूसरे साथी लाल ने बताया कि 18 जुलाई को हरिद्वार से 51 लीटर की कांवड़ लेकर चले थे। कांवड़ का जल अपने क्षेत्र के रबूपुरा के भाईपुर में शिव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना था। करीब 11 दिन पैदल चलने के बाद देर शाम मेरठ में बेगमपुल पुलिस चौकी के पास विश्राम करने रुके। सुरक्षित स्थान पर कांवड़ रखने के बाद दोनों सो गए। सुबह चार बजे देखा तो जल गायब था।

[irp cats=”24”]

 

कांवड़ से गंगाजल के गायब होने के बाद कांवड़ियों ने पुलिस के समक्ष शिकायत की। पुलिस चौकी के पास गंगाजल चोर की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। थाना पुलिस की ओर से तत्काल उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार से गंगाजल मंगाकर कावड़ियों रवाना किया। गंगाजल चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अधिकारियों का कहना है कि भूलवश कोई इनकी कावड़ ले गया होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय