Wednesday, May 8, 2024

मेरठ टाउनहाल में मनायी नागरिक सुरक्षा दिवस की 61वीं वर्षगांठ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। नागरिक सुरक्षा दिवस की 61वीं वर्षगांठ आज टाउन हाल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों के क्रम में आज नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र, टाउनहाल प्रांगण मेरठ पर झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मीणा जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, मेरठ महोदय द्वारा झण्डारोहण किया गया तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डनो/स्वयंसेवकों को शपथ एवं संकल्प दिलाया गया। रविन्द्र प्रताप उपनियंत्रक द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, गृह सचिव भारत सरकार, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा प्रेषित संदेशो का वाचन किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मेरठ महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा अधिकारियों, वरिष्ठ वार्डन, स्टाफ एवं वार्डन पदाधिकारियों की वर्ष भर के सराहनीय कार्यों एवं निष्काम भाव से की गयी सेवा हेतु प्रशंसा की गयी। महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा दिवस की शुभकामनायें देते हुए नागरिक सुरक्षा को प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग बताया तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी जब प्रशासन को विभाग की आवश्यकता होगी विभाग प्रशासन के साथ बड़ा रहेगा।

 

महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डिस्क प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संदीप गोयल चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह दिया गया तथा मुख्य अतिथि एवं नागरिक सुरक्षा स्टाफ व पदाधिकारियों का कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन एवं नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व०वे०) द्वारा किया गया

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय