Tuesday, April 1, 2025

पति ने नही दिलवाया करवाचौथ का उपहार तो विवाहिता ने काट ली हाथ की नस

मेरठ। मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतमनगर में करवाचौथ पर पति के उपहार नहीं देने पर महिला ने हाथ की नस काट ली। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर निवासी सनी की शादी मुल्ताननगर क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व हुई थी।

सनी के पिता को गंभीर बीमारी है वह दो दिन से अपने पिता के साथ दिल्ली एम्स में उनका इलाज करा रहा था। सनी कल करवाचौथ पर दोपहर बाद घर पहुंचा। रात में पत्नी ने उपहार के लिए झगड़ना शुरू कर दिया। पति के उपहार नहीं देने पर महिला ने हाथ की नस काट ली और मायके पक्ष को फोन कर जानकारी दी।

सूचना पर देर रात पहुंची विवाहिता की मां ने अपनी बेटी के साथ मिलकर थाना ब्रह्मपुरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अपने परिजनों के साथ मायके चली गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय