Thursday, April 17, 2025

तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर रवि कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली । तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर रवि ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। किशोर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राज्यसभा सदस्य नासिर हुसैन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश  सिंह ने कहा कि ब्रज किशोर रवि की विचारधारा हमेशा से कांग्रेस की रही है। रवि के पिता भी कांग्रेस से विधायक रहे और स्वतंत्रता आंदोलन में इनका परिवार काफी सक्रिय था। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से रवि उनके संपर्क में थे। रवि की इच्छा थी कि वे कांग्रेस की सेवा करें और बिहार में कांग्रेस को मजबूत करें। अखिलेश ने कहा कि वह रवि का कांग्रेस में स्वागत करते हैं। वह कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर रवि ने बीते दिनों सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी थे।

यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय