Saturday, May 11, 2024

झारखंड में यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, चार की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रांची। झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर में सवारियों से भरी एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना उस समय घटी जब चैनपुर साप्ताहिक हाट से यात्रियों को लेकर टाटा मैजिक गाड़ी चिड़िया पाट की ओर जा रही थी, तभी वाहन चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक छह माह के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दुर्घटना के बाद मजदूर संघ ने हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मजदूर यूनियन के नेता जुम्मन खान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को बेहतर इलाज देने का आग्रह किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय