Saturday, April 19, 2025

तीन घंटे टोल कराया फ्री, सड़क पर चढ़ा दी भट्टी

मेरठ। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए करीब तीन घंटों तक टोल फ्री कराया। टोल प्लाजा पर जमे बैठे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने खाने-पीने के बंदोबस्त लिए भट्टी भी चढ़ा दी है।

मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर किसानों और टोल कर्मियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ता आसपास के पांच गांव के लोगों के वाहनों को टोल में छूट देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

शनिवार को कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए करीब तीन घंटों तक टोल फ्री कराया। टोल प्लाजा पर जमे बैठे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने खाने-पीने के बंदोबस्त लिए भट्टी भी चढ़ा दी है। बताया गया कि कार्यकर्ताओं द्वारा टोल प्लाजा पर बीच सड़क में भट्टी चढ़ाकर खान-पान की व्यवस्था की गई।

इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को टोल शुल्क में छूट की मांगे पूरी होने तक शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मुकदमा वापस न लेने पर युवती को तेजाब से नहलाने की धमकी, CCTV फुटेज सौंपा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय