Friday, July 5, 2024

सहारनपुर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 9 हजार रूपए की नकदी व सामान किया चोरी

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के डंघेडा गांव में चोरो ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 9 हजार रूपए की नकदी व सामान चोरी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गांव डंघेडा में चोर भोला उपाध्याय उर्फ अंकित के मकान में घुस गए, चोर वहां रखी 9 हजार रूपयों की नकदी व समान चुरा ले गए और वहां से फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर पुलिस ने 27 अक्टूबर को हाईवे स्थित उमाही निवासी नईम की कार वर्कशॉप में हुई चोरी के मामले में डंघेडा निवासी विशाल त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय