Saturday, April 12, 2025

मेरठ में भाजपा नेता के घर सकूटी सवार बदमाशों ने की फायरिंग, क्षेत्र दहला

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा के नंद विहार में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों के अंदर दुबकर बैठ गए। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने पर एक आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी में मोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह परिवार के साथ रहता है। मोहित भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी है। वह मूल रूप से बागपत मूलसन गांव का रहने वाला है। भाजपा नेता का गांव में ईंटों का भट्टा है। पीड़ित के अनुसार वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी बीच स्कूटी सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मोहित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

पीड़ित भाजपा नेता ने किसी तरह घर के अंदर भाग कर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी वापस भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता के आवास पर चार राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी डर गए। गली में घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर घूम रहे लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। आरोपियों की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पांच लाख की रंजिश में व्यापारी इरफान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और कार बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय