Thursday, April 17, 2025

नोएडा में अवैध संबंधों के चलते हुई थी किसान की हत्या, मुख्य आरोपी सहित 7 पकड़े

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के कोंडली बांगर गांव में रहने वाले एक किसान के ऊपर दर्जन भर लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू से 15 से ज्यादा वार किए गए हैं। इस घटना के चलते ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सात लोगों को पकड़ लिया है पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध थे।
 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के कोंडली बांगर गांव में रहने वाले किसान विक्रम सिंह चौहान (40 वर्ष) शुक्रवार की शाम को अपने खेत पर गए थे। उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह के साथ कुछ लोगों ने बैठकर पार्टी की। उसके बाद उन्हीं लोगों ने उनके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक विक्रम के छोटे भाई रविंद्र चौहान ने घटना की शिकायत थाना नॉलेज पार्क पुलिस से की है।

 

उन्होंने अमित ,जयेंद्र, कन्हैया, अनिल सहित 11 लोगों के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की मुख्य आरोपी अनिल की पत्नी से अवैध संबंध थे। आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मृतक को अपने जाल में फंसाया तथा उन्हें पार्टी के लिए अपने पास बुलाया, जब उन्हें नशा हो गया तो आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी व्याप्त है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में स्कूल बस पेड़ से टकराई, 5 बच्चे घायल, अभिभावकों में मचा हड़कंप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय