Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में आज शॉर्ट-सर्किट से एक घर में आग लग गईं। जिससे घर में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में राशन डीलर मनोज के घर में आज शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसके बाद घर में रखी अनाज की बोरियों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।
पास में खड़ी एक कार को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आग में जलकर कार भी राख हो गई। राशन डीलर मनोज ने बताया कि आग से उसका कई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय