Wednesday, April 23, 2025

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 को मेरठ में, तैयारियों में जुटे अधिकारी

मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 जनवरी को मेरठ आएंगे। वे यहां दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कालोनी में श्री जागेश्वर धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।

 

श्री सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के महासचिव वरुण अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शारदापीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज अभ्यागत मुख्य यजमान होंगे।

[irp cats=”24”]

 

श्री कैलाश तीर्थ आश्रम के संस्थापक कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होने वाले समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वतंत्र देव सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

 

इनके अलावा 22 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। मुख्य यजमान कैंट विधायक अमित अग्रवाल और उनकी पत्नी मधु अग्रवाल रहेंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय