Thursday, May 9, 2024

शामली में राजस्व विभाग की टीम पर लगाया बिना नोटिस दिए मकानों पर बुलडोजर चलाने का आरोप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी कई लोगों ने राजस्व विभाग की टीम पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से मिलकर पीड़ितों के मकान पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों उच्च अधिकारियों को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो पीड़ित धरना प्रदर्शन करेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जानकारी के अनुसार कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी विशंभर, संगत, सोमदत्त, कृष्ण पाल व महिला सीमा, राजकुमारी ने राजस्व विभाग के टीम पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मिलकर पीड़ितों के मकान पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है। पीड़ितो ने आरोप लगाया कि सन 1969 में ग्राम प्रधान रहे शफी के द्वारा उन्हें रसीद काट कर उक्त जमीन पट्टे के रूप में आवंटित की गई थी। पीड़ित परिवार तभी से उक्त जमीन पर अपने मकान बनाकर रह रहा है।

 

पीड़ितों का आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम ने बिना नोटिस दिए ही पीड़ितों के मकान को बुलडोजर से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ित परिवार तभी से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय ना मिला तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 

 

वही मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार का कहना है कि उक्त लोगों ने तालाब की भूमि पर अपने मकान बना रखे है। कई माह पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने निशानदेही कर उक्त लोगों को निर्माण न करने की चेतावनी दी थी। राजस्व विभाग की टीम के द्वारा दी गई चेतावनी के बाद भी उक्त लोग निर्माण कर रहे थे। उक्त लोगों के द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय