Friday, April 11, 2025

मेरठ के स्कूलों में 22 जनवरी तक अवकाश, ठंड के चलते बढाई छुट्टी

मेरठ। मेरठ में सर्दी का कहर जारी है। गुरुवार को निकली हल्की धूप के बाद आज शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। सुबह से मेरठ में कोहरे की धुंध छाई हुई है। वहीं मौसम में बदलाव और ठंड के चलते स्कूलों में अब 22 जनवरी तक अवकाश घोषित किए गए हैं।

 

अब मेरठ में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 22 जनवरी तक अवकाश रहेगा। डीएम के आदेश पर सभी स्कूलों में छुटटी होगी। इससे पहले ठंड को देखते हुए मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने 20 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहने के आदेश दिए थे। लेकिन 21 जनवरी को रविवाार के चलते अवकाश रहेगा जबकि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते सभी स्कूल और कालेज बंद रहेंगे।

 

सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 19 और 20,21 और 22 जनवरी को भी बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल में जाना अनिवार्य होगा। ये अवकाश सिर्फ छात्रों के लिए किया गया है।

 

ठंड से राहत नहीं
मेरठ और पश्चिम यूपी के जिलों में आम लोगों को ठंड से राहत नहीं है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान एक बार फिर से गिर गया है। तापमान में गिरावट से सर्दी फिर से जोर पकड़ने लगी है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में डीएम-एसएसपी ने किया शहर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय