Wednesday, April 23, 2025

सहारनपुर में शीत लहर का प्रकोप जारी, धूप के लिए तरसे लोग

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों की जान साशत में है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस चल रहा है और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है।

 

जनपद में रात्रि और सुबह के दौरान कोहरा बारिश की तरह पड़ रहा है। कई दिनों से घने कोहरे के चलते पांच मीटर दूर तक का भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। ट्रेनें कई-कई घंटों लेट चल रही है वहीं सड़क परिवहन भी अस्त-व्यस्त।है। वाहनों की रफ्तार पर मानो ब्रेक सा लगा हुआ है। लोग धूप के लिए तरस गए हैं।

[irp cats=”24”]

 

मौसम विभाग का कहना है कि अभी करीब 15 दिन तक मौसम इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है। फसलों पर भी ठंड का असर पाले के रूप में साफ दिख रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय