Friday, September 20, 2024

असम से बंगाल पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अधीर चौधरी ने किया स्वागत

कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार दोपहर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई है। असम से कूचबिहार के रास्ते बंगाल में यात्रा के प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडी गठबंधन) देशभर में अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने कूचबिहार जिले के बशीरहाट में प्रवेश किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने यहां पहुंचने पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अधीर चौधरी को तिरंगा सौंप कर बंगाल में इसकी शुरुआत की। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा से ‘न्याय’ शब्द को इसलिए जोड़ा गया है, क्योंकि देशभर में अन्याय व्याप्त है। गठबंधन देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ लड़ेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पश्चिम बंगाल में यात्रा के आने से एक दिन पहले ही बुधवार को ‘इंडी’ के घटक दल तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अचानक घोषणा कर दी कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले मैदान में उतरेगी। इससे विपक्षी गठबंधन को झटका लगा। इसके बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई कि ममता बनर्जी के बिना गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

गठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी माकपा और अन्य वाम दल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 523 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और छह जिलों तथा छह लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। अप्रैल-मई 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से यह राहुल गांधी का पहला बंगाल दौरा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय