Wednesday, April 16, 2025

नोएडा में पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहा शातिर बदमाश हुआ लंगड़ा,दर्जन से ज्यादा मामले है दर्ज

नोएडा। थाना फेस- 2 पुलिस ने देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
 

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति आया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर गोली चलाता हुआ भागने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त बदमाश की पहचान आकाश उर्फ योगेश पुत्र जगत के रूप में हुई है। यह मूल रूप से जनपद औरैया का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट चोरी सहित विभिन्न धाराओं में दर्जन भर मकान में दर्ज हैं। यह लूटपाट करने की फिराक में घूम रहा था। इसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा होटल में इंजीनियर की खुदकुशी मामला: प्रेमिका गिरफ्तार, 30 लाख की ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय