Tuesday, April 29, 2025

लोकसभा चुनाव देश के लिये महत्वपूर्ण साबित होंगे: अखिलेश

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।


डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाना है। पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी।


श्री यादव ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल करना है। भाजपा उत्तर प्रदेश से 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई थी। 2024 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता के बाहर जाएगी। भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी।

[irp cats=”24”]


उन्होने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। हालात अच्छे नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। समस्याओं का अंबार लगा है। इनके समाधान के लिए भाजपा के पास समय नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है।


श्री यादव ने चेताया कि सन् 2022 का परिणाम सबको निगाह में रखना चाहिए। जनता ने तो समाजवादी पार्टी के पक्ष में फैसला कर लिया था लेकिन प्रशासनिक धांधली और सत्ता के दुरूपयोग से मतदाताओं को डरा धमका कर, मतदाता सूची में गड़बड़ी करके जनता के निर्णय से खिलवाड़ किया गया। हमें इसलिए हर स्तर पर 2024 के चुनाव को गम्भीरता से लेना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय