Sunday, September 8, 2024

राहुल गांधी को लोकतंत्र पर भाषण देने का नैतिक अधिकार नहीं,काला धब्बा है गांधी परिवार : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा है कि लोकतंत्र के नाम पर गांधी परिवार काला धब्बा है। आपातकाल इसका जीता-जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र पर भाषण देने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें परिवार के इतिहास को पढ़कर गिरेबान में झांकना चाहिए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केशव प्रसाद मौर्य की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर की गयी टिप्पणी के बाद आयी है। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की आलोचना की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय