Friday, April 11, 2025

नोएडा में आयोजित हुआ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, 162 शिकायतें दर्ज

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की तीनों तहसीलों में आज संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने 162 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें मात्र 8 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।

 

 

डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। यहां जनता द्वारा 15 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मात्र एक शिकायत का निराकरण मौके पर किया गया।

 

 

इस दौरान डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।

 

 

 

इसी प्रकार दादरी तहसील में अपर जिला अधिकारी प्रशासन डाॅ नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जहां पर कुल 103 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई। यहां पर 5 शिकायतों का निराकरण कराया गया। जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी भू./अ. बलराम सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, यहां पर जनता के द्वारा कुल 44 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 2 शिकायतों का निस्तारण अंधिकारियों द्वारा कराया गया।

 

 

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर वेद प्रकाश पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी जर्नांदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में पांच की मौत, एक ने की आत्महत्या, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय