Wednesday, April 23, 2025

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव,बोले- जीत का नया इतिहास लिखेगी पीडीए की रणनीति

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। वह रायबरेली और अमेठी में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जल्द ही यह यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है, तब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्राा के लिए सूचित किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने जब अखिलेश यादव को यात्रा के लिए आमंत्रित किया तो अखिलेश ने स्वीकार कर लिया है।

[irp cats=”24”]

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उप्र में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। आईएनडीआईए की टीम और पीडीए की रणनीति जीत का नया इतिहास लिखेगी।

इंडी अलायंस के सहयोगी दल है सपा

बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के इंडी अलायंस में समाजवादी पार्टी भी सहयोगी दल है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में फायदा भुनाने के लिए राहुल की यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया है।

अखिलेश ने जताई थी नाराजगी

कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया था, तब अखिलेश ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण ही नहीं मिलता है। उन्होंने कहा था कि मुश्किल तो यह है कि कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता तो हम अपने आप क्या ही निमंत्रण मांगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय