Saturday, April 19, 2025

सहारनपुर में ठेकेदार ने महिला के साथ की धोखाधडी, दो लाख रूपए के पेड़ 20 हजार में काटे,महिला ने की कार्रवाई की मांग 

सहारनपुर (नागल)। नैनसोब गांव में एक लकड़ी के ठेकेदार ने अपने ही गांव की एक महिला के 2 लाख रूपए कीमत के यूके लिप्टिस के पेड़ मात्र 20 हजार रूपए में काट लिए।‌ महिला के लड़के ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नैनसोब गांव में गौरव पुत्र ईसम सिंह के पास साढ़े पांच बीघा जमीन है।
गौरव चंडीगढ़ रहकर मजदूरी करता है। उसकी जमीन की देखभाल उसकी मां मुनेश करती है। उनकी जमीन पर यूकेलिप्टस के 25 पेड़ 20 वर्ष पुराने खड़े थे। ‌गांव के ही एक लकड़ी ठेकेदार सतबीर पुत्र सोमपाल ने उसकी मां मुनेश को बहला-फुसलाकर मात्र 20 हजार रुपए देकर सभी पेड़ काट लिए। गौरव ने लकड़ी के ठेकेदार सतबीर के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें :  सगी बहन ही बनी शिकार: सहारनपुर में भाई ने साथियों संग रची 50 हजार की लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय