Sunday, September 8, 2024

मेरठ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कनोहर लाल डिग्री कॉलेज सील, मौके पर कुलसचिव

मेरठ। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कनोहर लाल डिग्री कॉलेज को सील कर दिया। उधर, जानकारी मिलने पर कुलसचिव मौके पर पहुंचे हैं। मेरठ में नगर निगम ने बकाया टैक्स के चलते पहली पारी की परीक्षा खत्म होने के बाद कनोहर लाल डिग्री कॉलेज में सील लगा दी। मौके पर पहुंचे कुलसचिव ने प्रशासन से हस्तक्षेप करके सील खुलवाने की मांग की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। पहली पारी की परीक्षा होने के बाद बकाया टैक्स की वसूली के लिए पहुंची। बकाया नहीं मिलने पर निगम टीम ने कनोहर लाल डिग्री कॉलेज को सील कर दिया।
प्राचार्य डॉक्टर अलका चौधरी ने बताया कि नगर निगम कॉलेज को सील कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने 23 जनवरी को 50 फीसदी यानी दो लाख रुपये टैक्स जमा कर दिया था। बाकी टैक्स जमा करने के बाद नगर निगम ने दो दिन का समय दिया था।

 

प्राचार्य ने बताया कि सुबह की परीक्षा की परीक्षा समाप्त होने के बाद नगर निगम की टीम ने कॉलेज को सील कर दिया है। जिसमें उत्तर पुस्तकालय और पेपर आदि भी हैं। उन्होंने बताया कि यदि सील नहीं खुली तो आगे परीक्षा करना संभव नहीं होगा। इस मामले से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय