Monday, April 21, 2025

जनता को भड़काने में पाकिस्तानी सेना का सेवानिवृत्त अफसर गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त अफसर लेफ्टिनेंट जनरल अमजद शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सरकार व राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ जनता को भड़काने और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने जैसे आरोप हैं। गिरफ्तार किये गए अधिकारी को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक माना जाता है।

पाकिस्तानी सेना के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अमजद शोएब के खिलाफ रविवार को रमना पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मजिस्ट्रेट ओवैस खान ने दर्ज कराई गयी प्रथम सूचना रिपोर्ट में कहा था कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट

जनरल ने एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान लोगों को राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ विद्रोह करने के लिए उकसाया। उनके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 153 ए और धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक शरारत को बढ़ावा देने वाला बयान देने जैसे आरोप शामिल हैं।

रविवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह इस्लामाबाद पुलिस ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अमजद शोएब को उनके आवास से हिरासत में ले लिया। उन्हें इस्लामाबाद की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने आरोपों की जांच के लिए उनकी सात दिन की हिरासत मांगी थी, जिसकी मंजूरी नहीं मिली। गिरफ्तार किये गए सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी भारी संख्या में पाकिस्तानी उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में अम्बेडकर शोभायात्रा में सड़क पर मिले थे मांस के टुकड़े, पुलिस कार्यवाही से नाराज़ हुए पूर्व विधायक, जमानत रुकी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय