Saturday, May 18, 2024

नोएडा में झुग्गी-झोंपडी एरिया में गांजा बेचने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। झुग्गी-झोंपड़ी बस्ती में रहने वाले लोगों को गांजा बेचने वाले एक शातिर बदमाश को थाना फेस-वन पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने सेक्टर-8 के पास से नागेंद्र पुत्र खजान सिंह को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

 

 

उन्होंने बताया कि अभियुक्त गांजा बाहर से सस्ते दामों पर लाकर झुग्गी-झोंपडी एरिया में रहने वाले लोगों को महंगे दामों मे बेचकर मुनाफा कमाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस नेएक सूचना के आधार पर विनीत पुत्र शशि भूषण को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू मिला है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय