Friday, September 20, 2024

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में सम्मानित

मुजफ्फरनगर। अपने जनपद के अलावा पड़ोसी जनपदों में समाजिक सेवाओं में अलग पहचान बनाने वाली महिला शक्ति क्रांतिकारी शालू सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट को उनके द्वारा निस्वार्थ भाव से की गई समाजिक सेवा करने एवं लावारिसों का वारिस बनकर अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ इंडिया द्वारा लावारिस का वारिस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस दौरान साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि मुझसे अक्सर लोग यह पूछते हैं कि क्या मिलता हैं, इतनी सेवा करने से, तो उन लोगो को यह जबाब मिला है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा करने से अलग ही सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और सांसद द्वारा एक ठेला लगाने वाली महिला को सम्मानित किया गया है, जो महिलाओं के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि दुनियां में ऐसा कोई काम नहीं है जो महिला न कर सके, बस हिम्मत रखकर अपना सपना पूरा करने के लिए कार्य करते रहो और समाज सेवा में भी मुकाम हासिल करने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे रहना चाहिए। एक न एक दिन फल जरूर मिलता है।

आज लावारिस का वारिस का अवार्ड से सम्मानित होने के बाद अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज उन्हे पूरा देश लावारिस की वारिस के रूप में जान रहा है यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय