Wednesday, April 23, 2025

व्यापारी सम्मेलन में छह जिलों को साधने पहुंचे भाजपा नेता, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल

मेरठ। वर्ष 2020 के बाद व्यापारियों का बड़ा सम्मेलन आज सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी पहुंचे हैं। क्षेत्र के भाजपा नेता भी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व आज छह जिलों के व्यापारियों का सम्मेलन सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा व्यापारियों को केंद्र और सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए 2024 के चुनाव में साधने की रूपरेखा बनाई जा रही है। इससे इतर व्यापारी भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपने पक्ष को रखने की तैयारी कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

चुनाव से पूर्व 2020 के बाद के व्यापारी सम्मेलन आज होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह शामिल हुए।

 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आयोजन के माध्यम से व्यापारियों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा के कार्यकाल में सर्वाधिक लाभ उद्यमी और व्यापारियों को मिला है।

 

आत्मनिर्भर भारत में व्यापारियों और उद्यमियों का अहम योगदान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति समृद्ध हो और विश्व को रोजगार प्रदान करे इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन हो रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार व्यापारी हित में ही कार्य कर रही है। आज होने वाले सम्मेलन में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, बागपत के व्यापारी शामिल हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय