Thursday, April 17, 2025

देवबंद में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला,इलाके में फैली सनसनी 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटा (36) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुची ने शव का कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ लोग नूनाबड़ी के रास्ते की ओर गए तो उन्हे पेड़ पर युवक रस्सी से लड़का दिखाई दिया। जिसे पास जाकर देखने पर युवक की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटा पुत्र ओम कुमार निवासी चंदेना कोली के रूप में हुई। जिसकी सूचना उन्होंने युवक के घर वालों को दी। सूचना मिलते ही युवक के घर वाले तथा गांव से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक को पेड़ से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। युवक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
मृतक की बड़ी लड़की करीब सात वर्ष तथा छोटा लड़का पांच वर्ष का है। युवक चर्खी में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। अचानक हुई युवक की मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में 13 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय