Monday, April 28, 2025

मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है, भाजपा में आओ या तिहाड़ जाओ-महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली। घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहीं तृणमूल उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने अब चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उन पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

 

 

[irp cats=”24”]

बुधवार को उन्होंने कहा कि मेरे लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं। भाजपा में शामिल हो गए तो ठीक है नहीं तो तिहाड़ जेल में जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि किसने उनसे ऐसा कहा है, किस आधार पर वह ऐसा दावा कर रही हैं, इस बारे में महुआ ने कुछ नहीं बताया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि घूस लेकर संसद में सवाल पूछने की वजह से संसद सदस्यता से बर्खास्त की गई महुआ के खिलाफ ईडी ने फेमा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक दिन पहले ही उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा रोकथाम अधिनियम पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में गिरफ्तारी लगभग तय होती है।

 

 

इस बीच महुआ का इस तरह का बयान अपने आप में खास है। दिलचस्प बात ये है कि भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी दावा किया था कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के पहले ही महुआ गिरफ्तार हो जाएंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय