Wednesday, April 16, 2025

RLD के पू्र्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने शेयर की फोटो

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी की सदस्यता ली है। कुछ दिनों पहले RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा का साथ छोड़ कर BJP का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद रालोद के मुस्लिम नेताओं के जयंत से खफा होने के क्यास लगाए जा रहे थे। अखिलेश यादव ने खुद शाहिद के साथ फोटो शेयर की है। शाहिद सिद्दीकी ने बीते दिनों आरएलडी से इस्तीफा दिया था।

 

आरएलडी से इस्तीफा देने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि शाहिद सपा में शामिल हो सकते हैं। अब अखिलेश यादव ने स्वयं शाहिद से मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इससे स्पष्ट है कि वह सपा में शामिल चुके हैं। बस औपचारिक घोषणा करना बाकी है।

 

आपको बता दें कि RLD की पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुसलमानों में अच्छी खासी पकड़ है, लेकिन BJP में जाने के बाद शुरू से ही मुस्लिमों वोटर्स में नराजगी देखने मिल रही थी। लेकिन राज्य सभा चुनाव में RLD के मुस्लिम विधायकों ने पार्टी लाइन का पालन करते हुए BJP के पक्ष में ही वोट डाला था। जिससे लग रहा था जयंत चौधरी मुस्लिम जाट समिकरण के साथ BJP में गए हैं। लेकिन शाहिद सिद्दीकी के इस्तीफे ने सभी क्यासो पर मौहर लगा थी।

 

पिछले दिनों शाहिद सिद्दीकी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि, “मैं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पोस्ट से अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह को भेज दिया है। आज जब भारत के संविधान  और लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में है खामोश रहना पाप है। मैं जयंत जी का आभारी हूँ पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूँ । भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिय है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित, गुरुवार को फिर होगी बहस

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय