Sunday, April 13, 2025

मीरजापुर में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या,मायके में रह रही थी पत्नी

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी और स्वयं पंखे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत धर्मापुर गांव निवासी सूर्यभान (28) पुत्र लालमणी अपनी पत्नी रीनू (25) पुत्री शेषमणी निवासिनी देवाही को अपने घर रीवा ले जाना चाहता था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोशित पति ने धारदार हथियार से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी और स्वयं पंखे से सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पुलिस ने मृत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि इनकी शादी 2019 में हुई थी। पति अपनी पत्नी को साथ लेकर अपने घर रीवा ले जाना चाहता था। साथ जाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।

यह भी पढ़ें :  राणा सांगा की यशगाथा इतिहास का स्वर्णिम अध्याय - योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय