Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में माई नमो भारत-माई प्राइड- प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

गाजियाबाद। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ कॉरिडोर के आसपास के स्कूलों में माय नमो भारत-माय प्राइड, ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इन प्रतियोगिताओं में कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सेदारी करके अपनी प्रतिभा का उत्कर्ष प्रदर्शन किया है। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को एनसीआरटीसी द्वारा पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

 

इस ड्राइंग प्रतियोगिता अभियान में अब तक मोदी नगर और मेरठ के पांच स्कूलों के लगभग एक हज़ार छत्रों ने भाग लिया। इन स्कूलों में मोदी नगर स्थित केएन मोदी ग्लोबल स्कूल, हेरिटेज अकेडमी, मॉडर्न अकेडमी, एएमएम पब्लिक स्कूल और मेरठ स्थित प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

[irp cats=”24”]

 

स्कूलों के छात्रों ने अपने चित्रों में स्वच्छ और हरित परिवहन माध्यम के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया। छात्रों को अपने स्कूलों में अपनी कल्पनाशीलता को चित्रित करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया था, जिसका उन्होंने बहुत अच्छे से उपयोग किया।

 

 

ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ-साथ मनोरंजक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से छात्रों को नमो भारत ट्रेन और आरआरटीएस की उपयोगिता, महत्व, आवश्यकता और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी भी साझा की गई।

 

इस अभियान ने स्कूली बच्चों में गहरी रुचि जगाई है। जो नमो भारत ट्रेन के साथ भविष्य की कल्पना करने के लिए चित्रकारी की प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाओं का प्रयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता सत्र के दौरान, छात्रों ने देश की पहली नमो भारत ट्रेन और आरआरटीएस के बारे में ख़ासी जिज्ञासा दिखाई है।

- Advertisement -

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय