Saturday, April 19, 2025

ग्रेटर नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 9 लाख रुपए लूटे

नोएडा। थाना बीटा- दो क्षेत्र से हथियारबंद बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर 9 लाख रुपए लूट लिया।  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
 पुलिस आयुक्त  के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को संतोष निवासी दिल्ली ग्रेटर नोएडा के थाना बिटा दो क्षेत्र के साइड 4 मैं स्थित एक टिंबर व्यापारी के यहां से पैसे का कलेक्शन करके दिल्ली के लिए निकले थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा हथियार के बल पर उनके साथ मारपीट कर उनके पास रखे कलेक्शन के 9 लाख रुपए लूट लिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में दहेजलोभी ससुरालियों ने दो विवाहिताओं से की मारपीट, एक को जंगल में छोड़ा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय