Thursday, April 17, 2025

नावल्टी चौराहे को बंद कर वन वे कराए जाने के विरोध में व्यापारियों ने किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौराहे को बंद कर वनवे करने के यातायात पुलिस के फैसले के विरुद्ध व्यापारियों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह दोनों पक्ष के लोगों को बैठाकर फैसला करेंगे।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सरवट गेट नावेल्टी चौराहा पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिसके बाद यातायात पुलिस ने नावेल्टी चौराहे को वन वे कर दिया था। अंसारी रोड से आबकारी चुंगी की ओर जा रही सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। जबकि रुड़की रोड को खुला रखा गया था।

होली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने चौराहा को खोल दिया था और चारों ओर से आवागमन को बहाल कर दिया गया था। होली समाप्त होने के बाद जैसे ही चौराहा को बंद कर वन वे किया गया। व्यापारियों ने शुक्रवार को हंगामा करते हुए चौराहा पर ही धरना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में मारुति वैन अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी, लोगों की निकली चीख
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय