Sunday, April 13, 2025

शामली: नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन,केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

 

शामली। नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

 

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शामली अखलाक प्रधान के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम शामली के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने युवाओं के भविष्य को रौंदने का प्रयास करने वाले शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

 

यह भी पढ़ें :  शामली में रामनवमी और अष्टमी पर देवी मंदिरों में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं की रही सक्रिय सहभागिता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय