Monday, April 14, 2025

मेरठ में राहुल गांधी का पोस्टर जलाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवास के बाहर राहुल गांधी का पोस्टर जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 

 

भाजपा का किया पर्दाफाश कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विगत दिनों संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा भाजपा के नकली हिंदुत्व का पर्दाफाश करना व 24 लाख छात्रों की NEET-UG 2024 की परीक्षा में अनियमितओ को और पेपर लीक का मामला उठाकर मोदी सरकार का झूठा चेहरा जनता में उजागर किया था।

 

अपने झूठ का खुलासा देखकर भाजपा इतनी तिलमिला गई कि उन्होंने जनता की आवाज संसद में उठाने वाले जननायक राहुल गांधी जी के चित्र को पुलिस व प्रशासन के संरक्षण में जलाने की नाकाम कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें :  थाना लोहिया नगर पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय