Tuesday, April 1, 2025

गाजियाबाद में एलन हाउस पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय में शॉर्ट सर्किट से आग

गाजियाबाद। वसुंधरा के सेक्टर दो स्थित एलन हाउस पब्लिक स्कूल के पुस्तकालय में सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने में करीब 15 मिनट लग गए। पुस्तकालय दूसरे तल पर बना है। आग लगते ही बच्चों को दूसरे तल से प्रथम तल पर भेज दिया गया। आग लगने पर पुस्तकालय और आसपास बिल्डिंग में धुआं भर गया।

 

 

स्कूल सुबह सात बजे खुल जाता है और बच्चे भी आने शुरू हो जाते हैं। साढ़े सात बजे से स्कूल में बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गई थीं। स्कूल के दूसरे तल पर पुस्तकालय है। पौने आठ बजे स्कूल के पुस्तकालय में अचानक धुआं निकलता दिखा। पुस्तकालय में उस समय कोई नहीं था। धुआं बच्चों की कक्षाओं में ना फैले। इसलिए सभी प्रथम तल के दरवाजे बंद कर दिए गए। बच्चों को दूसरे तल से प्रथम तल पर भेज दिया गया।

 

 

 

सभी शिक्षिकाएं बच्चों की सुरक्षा में जुट गईं। स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया। आग करीब 15 मिनट में बुझ गई। तभी अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद भी पुस्तकालय में धुआं फैल गया था। अग्निशमन टीम ने पुस्तकालय के बाहर की ओर लगी खिड़कियों को तोड़कर धुआं निकाला। आग लगने से पुस्तकालय में रखी काफी पुस्तकें जल गईं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय