Wednesday, April 23, 2025

दहेज की मांग से परेशान दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

नोएडा। आये दिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग से आजीज होकर दो महिलाओं ने थाना दादरी में दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती पूजा रानी ने अपने पति देवेंद्र कुमार, ससुर गणपत, सास कमलेश, देवर विवेक, ननद अंजना तथा रजनी को नामित करते हुए दहेज उत्पीड़न करने, बंधक बनाकर घर में रखने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसकी वर्ष 2023 में देवेंद्र के साथ शादी हुई थी। शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। एक अन्य मामले में श्रीमती सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी नितिन सिंघल उर्फ सागर से 19 अप्रैल वर्ष 2022 को हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी की समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने अपने पति नितिन सिंघल, ससुर संजीव सिंघल, सास श्रीमती मधु सिंघल, ननद श्वेता तथा नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय