Friday, September 20, 2024

मेरठ में मन्नत हुई पूरी तो 700 किमी की दूरी खड़ी कांवड़ के साथ की पूरी

मेरठ। भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु हैं। हर किसी की मनोकामना पूरी करते हैं। बस मन में श्रद्धा और आस्था का पवित्र संगम होना चाहिए। गांव खरगा मुरैना ग्वालियर मध्यप्रदेश के जत्थे में शामिल कांवड़िया अभिषेक, रामलखन, बंटी, रवि आदि का यह कहना है। महिला रूपा के साथ यह जत्था मनोकामना पूरी होने के बाद पहली बार खड़ी कांवड़ ला रहे हैं। जत्थे में शामिल सभी कांवड़िया 700 किमी की दूरी खड़ी कांवड़ के साथ पूरी करेंगे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

शिवभक्त अभिषेक ने बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए भगवान आशुतोष से मन्नत मांगी थी। एक प्राइवेट कंपनी में उन्हें अच्छी नौकरी मिली। इसके बाद से उनके परिवार में खुशहाली आ गई। गांव के ही रामलखन बताते हैं कि उम्र निकली जा रही थी, लेकिन शादी नहीं हो रही थी। काफी रिश्ते आए।

 

 

परंतु हर बार कोई न कोई अड़चन आ जाती थी। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर सोमवार के व्रत रखने शुरू किए। पांच व्रत ही पूरे कर सका कि एक अच्छा रिश्ता आया और उसकी शादी हो गई। वहीं, बंटी संतान प्राप्ति को लेकर कांवड़ ला रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय