Thursday, September 19, 2024

गाजियाबाद में मदरसे में खेल रहे बच्चे को सांप ने काटा, मौत

गाजियाबाद। साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के फर्रूखनगर में मदरसे में खेल रहे मंजूर (12) पुत्र नसीम को सांप ने काट लिया। मंजूर के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने सांप को मौके पर ही कपड़े से पकड़ लिया। मदरसे के लोग और स्थानीय लोग छात्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मूलरूप से बिहार के जिला अररिया थाना जोकीहाट स्थित गांव नर्सरी निवासी मंजूर पुत्र नसीम डेढ़ साल से मदरसे में कुरान ए-करीम की तालीम ले रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह मदरसे में बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसके पैर में काले रंग के सांप ने काट लिया। पुलिस का कहना है कि मंजूर परिवार में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी करते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय