Thursday, September 19, 2024

गाजियाबाद में सिलिंडर में एलपीजी गैस लीकेज होने से घर में लगी आग, छह लोग झुलसे

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में बुधवार सुबह सिलिंडर में गैस लीकेज होने से आग लग गई। जिसमें छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।

 

 

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद झुलसे प्रमोद, उनकी पत्नी रेनू, साला अजय निवासी बदायूं, दोस्त दीपक, कान्हा (2), लड्डू (7 माह) पुत्र प्रमोद बुरी तरह झुलस गए। उनके मुताबिक सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर हालत में सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। सात महीने के बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय