Sunday, May 11, 2025

माउंट एल्ब्रुस पर एक बार पुनः देश का तिरंगा फहराएंगे पर्वतारोही अभिनीत

हरदोई। जिलाधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को तिरंगा देकर एक नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। पर्वतारोही अभिनीत शुक्रवार को एक नए अभियान के लिए अपने गृह जनपद हरदोई से रवाना होंगे। अभिनीत इस बार माउंट यूनम पर चढ़ाई करके देश की आन बान शान तिरंगा को फहराने के लिए आज जिलाधिकारी से मुलाकात करके, एक नए मिशन के लिए निकले।

माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति घाटी में बारालाचा दर्रे के पास लाहौल घाटी की सबसे ऊंची चोटी है। यह चंद्रभागा और मुल्किला रेंज के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। चढ़ाई करना कठिन हो सकता है लेकिन यह बढ़ने से आसान है। जिसकी ऊंचाई 20300 फीट है।

इस अभियान के लिए पर्वतारोही अभिनीत ने बताया कि इस अभियान में लगभग 8 से 10 दिन लगेंगे। इस अभियान की शुरुआत पर्वतारोही मनाली से करेंगे,पहले दो दिन मनाली में पर्वतारोहण अभियान के लिए अभ्यास करेंगे,उसके बाद केलांग पहुचेंगे, फिर भरतपुर बेस कैंप पहुंचकर मुख्य अभियान की शुरुआत होगी।

जिलाधिकारी ने कहा पर्वतारोही अभिनीत ने देश, प्रदेश व जिले का नाम पहले भी रोशन किया है और अभिनीत आगे भी ऐसे ही देश का नाम रोशन करते रहेंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है। आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पर्वतारोही अभिनीत ने इसके पहले यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस व अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। साथ ही देश की कई ऊंची चोटियों पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर देश का तिरंगा फहराया है। अभिनीत कहते हैं जिलाधिकारी की कार्य करने की ऊर्जा सदैव एक प्रेरणा देती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय