Saturday, April 19, 2025

शहर भर में चला शराबियों के खिलाफ अभियान, पुलिस ने 150 से अधिक पकड़े

मेरठ। एसएसपी के आदेश पर शनिवार शाम शहरभर में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में खुलेआम सड़क पर और गाड़ियों में शराब पीते हुए पकड़ा। थाने ले जाकर सभी आरोपियों का पुलिस अधिनियम की धारा-34 के तहत चालान कर दिया गया।
शनिवार रात आठ बजे से लेकर 12 बजे तक यह अभियान चलाया गया। टीपीनगर क्षेत्र में थाने के बराबर में, मेवला रेलवे फाटक, ट्रांसपोर्ट नगर, रोहटा रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान 30 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
लालकुर्ती क्षेत्र में थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने इंडाना बार के पास अभियान चलाया। आसपास कई वाहनों को चेक किया गया। यहां 25 लोगों का चालान किया गया। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर 22 लोगों को पकड़ा गया। पल्लवपुरम में फेज दो, फेज एक, रुड़की रोड मिलन मॉल मॉडल शॉप, डिवाइडर रोड सर्विस रोड आदि पर शराब पीने वाले 18 लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई।

कंकरखेड़ा में शिव चौक, हाईवे के पास, दायमपुर, शोभापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 10 लोगों का चालान किया गया।
इसके अलावा देहली गेट क्षेत्र में 24, कोतवाली में 15, लोहियानगर में 13 लोगों को पकड़ा गया। अन्य थाना क्षेत्र में भी ऐसे ही लोग दबोचे गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी का पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान कर दिया गया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें :  मेरठ में बिजली की विशेष चेकिंग के दौरान 447 कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी, 441.54 लाख की वसूली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय