Thursday, April 17, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने 109 उन्नत बीजों की किस्में की जारी, किसानों-वैज्ञानिकों से भी की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), पूसा में 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने इन नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते हुए कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि ये नई किस्में उनके लिए बहुत लाभदायक होंगी, क्योंकि वे उनके खर्च को कम करेंगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलेट्स के महत्व पर भी चर्चा की और बताया कि लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खाद्य की बढ़ती मांग पर भी चर्चा की। वैज्ञानिकों ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव के अनुसार अप्रयुक्त फसलों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रहे हैं। जारी की गई 109 किस्में 61 फसलों की हैं, जिसमें 34 खेती और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली पहुंचे जयंत के 'सारथी', युवाओं ने बताया आरएलडी का इंटर्नशिप प्रोजेक्ट वरदान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय