Monday, May 20, 2024

हरियाणा में कई स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले, 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कैथल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह कैथल सहित प्रदेश के चार जिलों में सुबह बूंदाबांदी हुई और कई स्थानों पर ओले भी गिरे। कैथल के जखोली गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान ध्वस्त हो गया और उसमें रखा सामान जल गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में आंधी तूफान और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चंडीगढ़ के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर हवाओं की अस्थिरता के चलते हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में 18 मार्च को भी बरसात जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, करनाल, यमुना नगर, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राण, महेन्द्रगढ़, फतेहाबाद, नूंह, सिरसा, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार और चरखी दादरी जिलों में आंधी तूफान और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा या आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बरसात होगी।

मौसम ने आशंका जताई है कि 22 मार्च के आसपास भी उत्तर भारत मे नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इसके कारण उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बरसात व ओलावृष्टि की गतिविधियों के होने की उम्मीद है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय